{"_id":"6a53e9f1578005bbf1010809","slug":"the-teenager-was-murdered-after-being-pressured-to-marry-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-179462-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी का दबाव बनाने के चलते की गई थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी का दबाव बनाने के चलते की गई थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अंतिम हत्याकांड का आरोपी आयान। स्त्रोत-प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अंतिम हत्याकांड का किया खुलासा
- आरोपी और किशोरी के बीच करीब आठ माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से हुई मौत की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव (सहारनपुर)। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अंतिम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और किशोरी के बीच करीब आठ माह से प्रेम संबंध थे। किशोरी युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। ऐसे में उसने किशोरी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची और घुमाने के बहाने उसे गंगनहर पर ले जाकर धक्का दे दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण डूबने आया है।
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि बेलड़ा गांव निवासी अंतिम (15) आठ जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। 10 जुलाई को बडूली गांव से गुजर रही गंग नहर में किशोरी का शव उतराता हुआ मिला था। शव की पहचान अंतिम के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, मृतका के पिता मुनेश ने भी गांव के ही मुस्लिम युवक पर बेटी की हत्या शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतिम की मौत डूबने से पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। नहर के पास की फुटेज में आरेपी और किशोरी दोनों एक साथ जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपी आयान निवासी बेलड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
-- ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका किशोरी के साथ करीब आठ महीने से प्रेम संबंध था। वह लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह उसकी इस बात से परेशान आ चुका था। उसने ही अंतिम को फोन कर बुलाया था। किशोरी घर से बिना बताए चली आई थी। नहर पर पहुंचने से पहले दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई और नहर किनारे खड़े होकर उसे पीछे से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
-- वर्जन
प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को नहर में धक्का देने की बात स्वीकार की है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - मयंक पाठक, एसपी देहात