सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   10 examination centers have been set up in Sambhal for recruitment to the posts of Inspector and other posts.

Sambhal News: दरोगा व अन्य पदों पर भर्ती के लिए संभल में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
10 examination centers have been set up in Sambhal for recruitment to the posts of Inspector and other posts.
विज्ञापन
बहजोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दरोगा व अन्य पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
Trending Videos

बुधवार को एसपी कृष्ण विश्नोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14 व 15 मार्च को दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस बीच, एएसपी कुलदीप सिंह ने बैठक में मौजूद स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत रिजर्व अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर भर्ती बोर्ड की ओर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी साझा की।
एएसपी ने कहा कि दरोगा व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिले के नगर संभल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज समेत बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, जवाहरलाल मैमोरियल इंटर कॉलेज, सिरसी, महात्मा गांधी डिगरी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिरसी, राजकीय महाविद्यालय हयात नगर, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, जेडयू इंटर कॉलेज सराय तरीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13440 परीक्षा देंगे। इस बीच, इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कक्षों की संख्या 130 है। वहीं, परीक्षा के लिए 10 केंद्र व्यवस्थापक व 20 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। साथ ही, परीक्षा के दौरान 280 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी।
एएसपी के मुताबिक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक -एक सेक्टर या स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर 10-10 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। वहीं, 5-5 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे। एएसपी ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं। एडीएम प्रदीप वर्मा ने कहा कि परीक्षा की गंभीरता को देखें तथा बोर्ड की ओर से जारी निर्देशिका पुस्तिका को ठीक से पढ़ लें। यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।
एसपी ने कहा कि परीक्षा सुचिता पूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति या परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन न होने पाए। इस बीच, सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन समय से लग जाएं। चेकिंग व्यवस्था भी बेहतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed