सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Beautification of railway station hangs in balance due to slow construction

Sambhal News: धीमी गति से निर्माण के चलते अधर में लटका रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Beautification of railway station hangs in balance due to slow construction
विज्ञापन
चंदौसी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण होना शुरू हुआ तो लगा कि चंद महीनों में ही स्टेशन की सूरत बदल जाएगी, लेकिन अभी तक तमाम काम ऐसे हैं जो वर्षों बाद भी अधर में लटके हैं। फुट ओवरब्रिज हो, लिफ्ट हो या फिर मुख्य प्रवेश द्वार कोई काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। डीआरएम द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी ठेकेदार ने काम में तेजी लाने का कोई प्रयास नहीं किया।
Trending Videos


विभागीय अधिकारियों के अनुसार रेलवे प्लेटफार्म पर बनने वाला 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज छह महीने में तैयार होना था। इसके लिए बीते वर्ष दिसंबर तक शुरू हो जाना था, लेकिन अभी इसमें बहुत काम बाकी है। अभी इसमें गार्डर डालने के साथ ही पिलर्स खड़े किए गए हैं। सीड़ियां बनाने के लिए एक ओर तो ढांचा तैयार कर दिया गया है, लेकिन दूसरी ओर अभी तक शुरुआत नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए यात्रियों की सुविधा को एस्केलेटर भी लगाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन इसका काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। फुट ओवरब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट लाई जानी है। इसके लिए पक्का निर्माण तो करा लिया गया है, लेकिन अभी लिफ्ट लगना बाकी है। रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे सुंदरीकरण के कार्य में गति बेहद धीमी होने के कारण मुख्य प्रवेश द्वार पर ही अभी केवल फर्श बनाने का काम ही हुआ है। प्रवेश द्वार के दाईं ओर काफी एरिया छोड़ दिया गया है।
पार्किंग व सर्कुलेटिंग एरिया का काम भी अधूरा पड़ा है। इसके साथ ही सबसे अहम प्लेटफार्म संख्या एक की ऊंचाई बढ़ाने का काम पिछले वर्ष हुआ था, जिसे अधूरा छोड़ दिया गया। करीब एक वर्ष से इस पर काम शुरू नहीं कराया गया है। इसी तरह यात्री विश्राम भवन की दशा भी खराब पड़ी हुई है। इसको लेकर भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
अहम बात यह है कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए जहां पर्याप्त संख्या में लेवर लगाई जानी थी, वहां दो-तीन लोगों से शुरू से ही काम कराया जा रहा है। गतिशक्ति मुरादाबाद के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि काम में तेजी लाई जा रही है, उम्मीद है रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य जल्द ही पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed