सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Waterlogging obscured potholes, elderly man dies after e-rickshaw overturns

Sambhal News: जलभराव से नजर नहीं आए सड़क के गड्ढे, ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging obscured potholes, elderly man dies after e-rickshaw overturns
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शहर के सीकरी गेट इलाके में गड्ढों से पटी सड़क पर जलभराव बुधवार की सुबह जानलेवा बन गया। पानी से घिरे इस रास्ते पर बने गड्ढे नजर न आने के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार शेर सिंह (60) की जान चली गई। घटना से गुस्साए लोगों और व्यापारियों ने जलभराव के बीच और नजदीक में ही खड़े होकर नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पालिका के एक ठेकेदार समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई।
Trending Videos


इस घटना में जान गंवाने वाले शेर सिंह बदायूं जिले के फैजगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव दासपुर के रहने वाले थे। वह चंदौसी में गणेश कॉलोनी स्थित फूलों से सजावट करने वाली एक दुकान पर काम करते थे। दुकान के स्वामी हेमंत भी शेर सिंह के गांव के नजदीकी गांव गुजराला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर सिंह के साथ काम करने वालों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह चंदौसी में पुराने बाईपास पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल से सजावट का सामान ई-रिक्शा में भरकर गणेश कॉलोनी स्थित दुकान पर जा रहे थे। उनका ई-रिक्शा सीकरी गेट पर सलीम की पुलिया के पास से गुजर रहा था। इस रास्ते पर जलभराव होने से चालक को गड्ढे दिखाई नहीं दिए और ई-रिक्शा पलट गया।

आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा सीधा करके लहूलुहान हालत में दबे पड़े शेर सिंह को निकाला। उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने सिर में गहरी चोट और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म होने की बात कही। ई-रिक्शा चालक भी चोटिल हुआ है।

इस घटना से सीकरी गेट और मोहल्ला पंजाबियान में रहने वालों का गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों ने मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि एक माह से इस जलभराव से जूझ रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर पालिका द्वारा नजदीक में नाला निर्माण को कारण बताकर टाल दिया जाता है। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। इस मामले में पालिका के ठेकेदार समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसएसआई गिरीश गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed