{"_id":"6a2b1ec6081db2129908f2d3","slug":"25-year-old-farukh-gate-demolished-for-the-beautification-of-nehru-chowk-sambhal-news-c-204-1-chn1011-130029-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नेहरू चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 25 साल पुराना फारुख गेट किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नेहरू चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 25 साल पुराना फारुख गेट किया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबराला(संभल)। गुन्नौर नगर के प्रमुख चौराहों में एक नेहरू चौक के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को चौराहे पर बने 25 साल पुराने फारुख गेट को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। करीब तीन घंटे में दो जेसीबी और नगर पंचायत के 20 कर्मचारियों ने गेट का अस्तित्व समाप्त कर दिया।
नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार नेहरू चौक का सौंदर्यीकरण किए जाने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें गेट का पुननिर्माण, गोलचक्कर का नवीनीकरण और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा काे आकर्षक स्वरूप विकसित किया जाएगा।
यहां करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ा फारुख गेट बना हुआ था, जिसे हटाकर लगभग छह मीटर चौड़ा और आधुनिक स्वरूप वाला नया गेट बनाया जाएगा। वहीं गोलचक्कर को भी नए डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा। चौक के चारों ओर हरियाली, पौधारोपण, सजावटी लाइटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
फारुख गेट का निर्माण वर्ष 2000 में तत्कालीन सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने विधायक निधि से कराया था। गेट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। गेट का नाम तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष फारुख अली के नाम पर रखा गया था।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फर अली कक्के ने बताया कि यह गेट उनके पिता फारुख अली की स्मृति में बनाया गया था और इसका उद्घाटन स्वयं मुलायम सिंह यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि नए निर्माण में भी फारुख गेट का नाम बरकरार रखा जाना चाहिए।
-- -- -- -- -- -
नामकरण पर अभी नहीं हुआ निर्णय
नगर पंचायत के ईओ अमरेश तिवारी ने बताया कि लगभग 19 लाख रुपये की लागत से नए गेट का निर्माण कराया जाएगा, जबकि करीब 16 लाख रुपये गोलचक्कर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नया गेट पहले की तुलना में लगभग दोगुना चौड़ा और अधिक आकर्षक होगा। हालांकि अभी तक गेट के नाम को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। इस संबंध में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल नेहरू चौक के कायाकल्प की शुरुआत के साथ ही 25 वर्ष पुराने फारुख गेट का इतिहास और उसके नाम को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।