सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   They were confined to the house because of Chaman's antics... that is why they killed him.

Sambhal News: चमन की हरकतों के कारण घर में हो गए थे कैद... इसलिए मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
They were confined to the house because of Chaman's antics... that is why they killed him.
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। सोनकपुर थाना क्षेत्र के मिलक सोनकपुर गांव में ममेरे भाई चमन की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी रिश्ते के दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि चमन की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। हमारी दो बहनों से उसके संबंध थे। समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की शाम दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोनकपुर थाना क्षेत्र के जिगनिया के जंगल में बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसान राकेश सिंह के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सिसौना निवासी ओमप्रकाश सिंह के बेटे चमन सिंह (25) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि सोनकपुर थाना क्षेत्र के मिलक सोनकपुर में चमन की रिश्तेदारी है। चमन के मामा संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सिसोना निवासी नेक्सा की तहरीर पर उसके फुफेरे भाई और फुफेरे भाई के चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आठ जून की रात दोनों ने चमन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन उसका शव जंगल में फेंक दिया था। आरोपियों ने कबूला है कि चमन के उनकी दो बहनों से संबंध थे। शुरुआत में उन्हें शक नहीं हुआ लेकिन वह बार बार उनके घर आने लगा। गांव के कई लोगों ने उसे लड़कियों के साथ देख लिया था। गांव में तरह-तरह की बातें होती थीं। इसलिए चमन की हत्या कर दी।
--
एक दिन घर में ही छिपाया शव
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आठ जून की देर रात दोनों ने चमन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। एक दिन तक शव को घर में ही छिपाए रखा। अगले दिन नौ जून की रात उसके शव को ई-रिक्शा में रखकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में ले गए और पेड़ से उसके शव को लटका दिया था। इसके अलावा उसका मोबाइल भी वहीं रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed