{"_id":"6a2b1d4f56b5ae884202a8e3","slug":"deoband-madrasa-has-a-glorious-history-iqbal-mahmood-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136457-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद मदरसे का गौरवशाली इतिहास रहा है : इकबाल महमूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद मदरसे का गौरवशाली इतिहास रहा है : इकबाल महमूद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। शहर से सपा के विधायक इकबाल महमूद ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के देवबंद मदरसे को बंद करने वाले बयान को भी राजनीतिक बताया है।
विधायक ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए नंद किशोर गुर्जर के बयान को हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास बताया। कहा कि देवबंद मदरसे का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसने देश की आजादी से पहले स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कहा कि यह देवबंद को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। जबकि वहां किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधि का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
सपा विधायक ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आयोग को भाजपा का कार्यालय बताते हुए निष्पक्ष न्याय की उम्मीद कम जताई। इंडिया गठबंधन को उन्होंने पूरी तरह एकजुट बताया। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में गठबंधन आगे बढ़ रहा है।