{"_id":"69d80ca0087332e79e0a6278","slug":"a-woman-was-beaten-to-death-with-the-butt-of-a-pistol-on-her-head-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128411-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिर पर तमंचे की बट से वारकर महिला को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिर पर तमंचे की बट से वारकर महिला को किया लहूलुहान
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव देवापुर में खेत पर गेहूं की कटाई करते समय महिला को एक अज्ञात युवक ने तमंचे की बट से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया है।
गांव देवापुर निवासी 56 वर्षीय मोरकली ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे करीब वह अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। तभी एक युवक बाइक से बार-बार चक्कर लगा रहा था। उसने टोका तो युवक उसके पीछे भाग पड़ा और विरोध करते हुए उसने दरांती उठा ली। इसी बीच युवक ने अंटी से तमंचा निकालकर बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद आरोपी भाग गया। परिजनों ने 112 पुलिस बुला ली और उसे सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। वहीं महिला ने किसी प्रकार की रंजिश से इन्कार किया है। अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos