सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Appeal to society to stay away from evils like dowry and death feast

Sambhal News: समाज को दहेज और मृत्यु भोज जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Appeal to society to stay away from evils like dowry and death feast
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का रविवार को चंदौसी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह पारंपरिक उत्साह और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
Trending Videos

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में फैली दहेज व मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। समारोह में सामाजिक एकता, संगठन और समाज सुधार पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह चौहान ने समाज से संगठित रहने और अपनी अलग पहचान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दहेज जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने मृत्यु भोज को भी समाज की एक बड़ी बुराई बताया और लोगों से इसमें शामिल न होने की अपील की।
कहा कि शोक प्रकट करने के लिए लोग परिवार के घर जा सकते हैं, लेकिन तेरहवीं के अवसर पर होने वाले भोज में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से भी आग्रह किया कि यदि वे कुछ करना चाहते हैं तो हवन के प्रसाद के रूप में हलुआ या बूंदी बांटें। इससे गरीब लोगों को मदद मिलेगी और समाज में भेदभाव भी कम होगा।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट पुष्पेंद्र चौहान ने भी समाज से एकजुट रहने की अपील की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मई महीने में मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप जयंती को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि प्रदेश में समाज की ताकत दिखाई दे सके।
समारोह में सुखपाल सिंह गौर, हरीश कठेरिया और दिनेश पाल सिंह सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर डॉ. एमपी सिंह, नत्थू सिंह, मनोज कठेरिया, चंद्रपाल सिंह, वीपी सिंह तोमर, बृजेश सिंह चौहान, मनोज राघव, महेश पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, राजीव कुमार व जय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed