{"_id":"69adde71865b9eca9c0a8414","slug":"criminals-in-a-car-looted-a-truck-full-of-coolers-in-a-filmy-style-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-132944-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटा कूलर से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटा कूलर से भरा ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में संभल-जोया मार्ग पर कार से पीछा कर रहे बदमाशों ने रविवार तड़के कूलर से लदे ट्रक को फिल्मी अंदाज में लूट लिया। बदमाश चालक को चकमा देकर वाहन को लेकर फरार हो गए। सरेराह मार्ग पर हुई लूट की घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की है।
असमोली थाना क्षेत्र में संभल-जोया मार्ग किनारे मनोटा स्थित एक ईंट भट्ठे के सामने रविवार की सुबह में कार से पीछा कर रहे चार बदमाशों ने कूलरों से लदे ट्रक के चालक मोहम्मद शाहिद निवासी हाजरपुर जमनिया थाना देहात जिला अमरोहा को रस्सी ढीली होने और कूलर गिरने की बात कही। इस पर चालक वाहन को चालू छोड़कर नीचे उतरा और रस्सी को चेक करने लगा। जबकि बदमाश कार को वाहन से आगे लेकर निकले और दो बदमाश कार से नीचे उतरे।
एक बदमाश दूसरी ओर से कूलर लदे वाहन में चढ़ा और वाहन लेकर फरार हो गया। जबकि कार से उतरा दूसरा बदमाश कूलर लदे वाहन में चढ़ने से चूका तो उसने खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। लूटे गए वाहन के आगे चल रही कार सवार दो बदमाशों ने तीसरे को गायब देखा तो वह फौरन ही कार लेकर वापस घटनास्थल आए और अपने साथी बदमाश को कार में बैठाकर भाग निकले।
वाहन चालक शाहिद ने बताया कि अमरोहा निवासी कूलर के होल सेलर मोहम्मद शाकिर के यहां से बीस कूलर लेकर ट्रक बहजोई जा रहा था। संभल-जोया मार्ग पर कार से पीछे लगे बदमाशों ने रस्सी ढीली होने और कूलर गिरने की बात कही। फिल्मी अंदाज में फंसाकर रुकने को मजबूर किया। जैसे ही कूलर से भरे वाहन को स्टार्ट छोड़कर नीचे उतरा और रस्सी को चेक किया तो बदमाश कैंटर को ले भागे। इस घटना की सूचना पीआरवी को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
कैंटर में ही रह गया था चालक का मोबाइल
कैंटर के चालक शाहिद अपना मोबाइल अपनी सीट पर छोड़कर नीचे उतरा था। बदमाश जब कूलर भरा वाहन लेकर भागे तो मोबाइल भी ले गए। चालक घटना की सूचना देने के लिए ईंट भट्ठे पर पहुंचा और वहां काम कर रहे मजदूर के फोन से पीआरवी और अमरोहा स्थित थोक व्यापारी को घटना की सूचना दी।
घटनास्थल पर छूटे बदमाश को पकड़ सकते थे भट्ठा मजदूर
लूटपाट कर कूलरों से भरा वाहन लेकर भागे बदमाशों ने सुबह का वक्त चुना। बदमाश बड़े ही आराम से घटना को अंजाम देकर सुनसान सड़कों से निकल गए। घटना के बाद चालक ने शोर मचाया लेकिन कोई मदद को नहीं आया।
0000
कोट
पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे की डिटेल खंगाल रही है। ऐंचोड़ा कंबोह तक ट्रक के जाने की पुष्टि हुई है। घटना संदिग्ध लग रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
संजीव गिरि, इंस्पेक्टर, अपराध असमोली
Trending Videos