फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cause of the child's death unclear; viscera preserved.Cause of the child's death unclear; viscera preserved.

Sambhal News: बालक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cause of the child's death unclear; viscera preserved.Cause of the child's death unclear; viscera preserved.
चंदौसी। उत्तराखंड के थाना काशीपुर क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित आश्रम में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी की रहने वाले गंगाशरण की पत्नी वीरवती सोमवार को पड़ोस की महिला के साथ अपने छह वर्षीय पोते अर्पित यादव को लेकर घर की कलह शांत कराने के लिए उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित एक आश्रम में गई थी। आश्रम में मंगलवार की सुबह अर्पित बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन तंत्र क्रिया का आरोप लगाते हुए बालक समेत दो साधु वेशधारियों को पकड़ कर गांव ले आए थे।
विज्ञापन

चंदौसी सीएचसी में चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया था। मृतक बालक के पिता सुगर सिंह ने बताया कि काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। सीओ विवेक जावला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिस कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र की है। परिजन भी वहीं तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed