फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotee drowns and dies after suffering a heart attack while bathing in the Ganges.

Sambhal News: गंगा स्नान के दौरान दिल का दौरा पड़ने से श्रद्धालु की डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Devotee drowns and dies after suffering a heart attack while bathing in the Ganges.
जुनावई। साधु मढ़ी गंगा घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान करते समय दिल का दौरा पड़ने से 38 वर्षीय श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस और गोताखोरों ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव खिरकबारी टप्पा वैश्य निवासी राम अवतार मौर्य (38) मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने परिवार के साथ साधु मढ़ी गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। बताया गया कि स्नान करते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। वह अचेत होकर गहरे पानी में चले गए। राम अवतार को डूबता देख गंगा किनारे खड़े परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश शुरू कराई। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रामअवतार को पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जुनावई पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि राम अवतार को पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था। मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा। इसी कारण वह पानी में डूब गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


परिवार में शोक की लहर
मृतक के भतीजे ओम सिंह ने बताया कि राम अवतार के परिवार में पत्नी चंद्रवती हैं। उनके 14 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र, 11 वर्षीय बेटी रजनी और आठ वर्षीय बेटा रोहित हैं। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed