{"_id":"6a7b8b9ccd756880bf033d3a","slug":"fourteen-years-have-passed-since-land-consolidation-yet-the-exchange-of-land-parcels-has-not-taken-place-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138828-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चकबंदी के 14 साल बाद बीते....नहीं हुए चक परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चकबंदी के 14 साल बाद बीते....नहीं हुए चक परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। तहसील क्षेत्र के ग्राम कंवलपुर सराय में चकबंदी के 14 वर्ष बाद भी कई सेक्टरों में अभिलेखों के अनुसार चकों का परिवर्तन नहीं होने की शिकायत पर तहसीलदार ने राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। टीम बुधवार को मौके पर पहुंचकर पैमाइश और अभिलेखीय परीक्षण करेगी। इसके बाद चकों का परिवर्तन किया जाएगा।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि ग्राम कंवलपुर सराय के ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी के 21 फरवरी का आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस और अन्य संपूर्ण समाधान दिवसों में प्रार्थनापत्र दिए गए थे। इनमें चकबंदी के 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी कई सेक्टरों में कृषकों के चकों का वर्तमान अभिलेखों के अनुसार परिवर्तन नहीं कराए जाने की शिकायतें थीं।
इसलिए चकों की पैमाइश और परिवर्तन के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें चकबंदीकर्ता लेखराज सिंह, चकबंदी लेखपाल अरविंद कुमार और तीन राजस्व लेखपाल शामिल किए गए हैं। टीम का प्रभारी नायब तहसीलदार चकबंदी शोभित सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने टीम के सदस्यों को थाना हयातनगर से पर्याप्त पुलिस बल प्राप्त कर 12 अगस्त से कार्य समाप्ति तक ग्राम कंवलपुर सराय में स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चकों का परिवर्तन कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। थाना अध्यक्ष हयातनगर को राजस्व टीम को शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
चार बार पहले भी बनीं टीमें पर नहीं हो सके चक परिवर्तन
चक परिवर्तन के लिए इससे पहले राजस्व एवं चकबंदी की संयुक्त टीमें चार बार गठित की जा चुकी हैं, लेकिन मौके पर चक परिवर्तन नहीं हो सके। अधिकारियों ने इस बात को गंभीरता से लिया है। अब जो भी व्यक्ति चक परिवर्तन में बाधा डालेगा उस पर कार्रवाई तय है। इसीलिए व्यापक पुलिस बल को टीम के साथ भेजा जा रहा है।