{"_id":"6a7b8bbac46ce8678e02c05b","slug":"illegal-encroachments-will-be-removed-today-in-daboi-shahpur-dasar-and-saundhan-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138827-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दबोई, शाहपुर डसर और सौंधन में आज हटेंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दबोई, शाहपुर डसर और सौंधन में आज हटेंगे अवैध कब्जे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। राजस्व विभाग की टीमें पुलिस के सहयोग से बुधवार को दबोई, शाहपुर डसर और सौंधन में अवैध कब्जे हटवाएंगी। बृहस्पतिवार को हैदपुर में टीम जाएगी। वहां भी सार्वजनिक उपयोग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाना है।
सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने टीमों का गठन कर पैमाइश कराने और कब्जे हटाने के आदेश दिए हैं। टीमें मौके पर जाकर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करेंगी। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की तस्वीरें अधिकारियों को भेजी जाएंगी।
दबोई गांव निवासी बानो ने मंडलायुक्त से शिकायत कर गाटा संख्या 365 के कुछ रकबे से अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी। इस पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक अवनेश कुमार की अगुवाई में पांच लेखपालों को शामिल करते हुए टीम गठित की है। यही टीम मौके पर कब्जा हटवाएगी।
विज्ञापन
शाहपुर डसर में भू-माफियाओं पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जितेंद्र सिंह आदि ने शिकायत की थी। यहां नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल और राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह समेत छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम खाद के गड्ढों से कब्जे हटवाएगी।
सौंधन में दो गाटा संख्याओं का उल्लेख करते हुए कुंती ने डीएम से अवैध कब्जे हटाने की मांग की थी। राजस्व निरीक्षक विजय पाल सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई है। यह टीम बुधवार को कब्जे हटवाने के लिए जाएगी। हैदपुर में चकमार्ग पर अवैध कब्जा है। इसे हटाने की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक अमीरचंद को दी गई है। वह 13 अगस्त को कब्जा हटवाएंगे।