{"_id":"6a7b8b7829915e92200ab619","slug":"thieves-targeted-two-locked-houses-in-a-single-night-sambhal-news-c-204-1-chn1001-131732-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एक ही रात चोरों ने दो बंद मकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एक ही रात चोरों ने दो बंद मकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। सोमवार रात आरआरके स्कूल के पास दो बंद मकानों में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने एक मकान से 27 हजार रुपये नकदी और दूसरे से सोने के जेवर चुरा लिए। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और रोष का माहौल है।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी फूलचंद्र आरआरके स्कूल के पास किराये के मकान में रहते हैं। सोमवार रात वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी गुड्डू ने उन्हें मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। फूलचंद्र घर पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी खुली और सामान बिखरा मिला। उनके भतीजे की शादी का सामान घर में रखा था। अलमारी से 27 हजार रुपये की नकदी गायब थी। अन्य चोरी हुए सामान की जानकारी भतीजे के आने पर ही मिल पाएगी।
चोर फूलचंद्र के मकान में मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे। उन्होंने बराबर के दूसरे बंद मकान को भी निशाना बनाया। मकान मालकिन विमला देवी ने बताया कि चोर दीवार पर लगा जंगला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने पहली मंजिल पर बने कमरे का ताला भी तोड़ दिया। कमरे में रखे बक्से से एक सोने की कंठी और एक जोड़ी सोने के कुंडल चोरी हुए। यह जेवर उनकी भतीजी की शादी के लिए रखे गए थे।
विज्ञापन
एक ही रात में दो बंद मकानों में चोरी की घटना से पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। कोतवाल संत कुमार ने कहा, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और चोरों की तलाश के लिए जांच की जा रही है।