{"_id":"6a7b8b6172c5f1b44502673f","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131754-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव डारनी में 55 वर्षीय महिला तुलसा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव डारनी निवासी तुलसा देवी (55) कि सोमवार की रात घर में किसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में उस समय छोटा बेटा सोनू ही था। महिला का पति झम्मन सिंह कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार गए हुए थे। मंगलवार की सुबह बेटे ने कमरे में मां को मृत अवस्था में देखा तो पिता को सूचना दे दी। सूचना पाकर झम्मन भी घर पहुंच गए। पति ने महिला की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झम्मन सिंह ने बताया कि सोमवार को वह हरिद्वार से कावड़ लेकर लौटा था मंगलवार की सुबह चार बजे वह छाबड़ा स्थित झारखंड शिव मंदिर में कावड़ चढ़ाने गए थे। तभी छोटे बेटे सोनू ने फोन कर मां की मौत की सूचना दी थी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जाहिर की गई है। जिससे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।