{"_id":"6a46c305048f9bbc4d07bd8d","slug":"gearing-up-to-make-chandausi-shine-like-the-moon-everyone-will-play-a-part-sambhal-news-c-15-1-bly1036-938362-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चांद सी चंदौसी बनाने की तैयारी...सबकी होगी भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चांद सी चंदौसी बनाने की तैयारी...सबकी होगी भागीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। नगर पालिका परिषद अब नागरिकों की चंदौसी को एक बार फिर चांद सी नगरी बनाने की तैयारी में है। सबकी भागीदारी से शहर को साफ स्वच्छ बनाना है। इसी क्रम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 को प्रभावी तरीके से लागू करने के लक्ष्य के साथ पालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को बैठक करके विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कूड़ा प्रबंधन समझाया।
नगर पालिका परिषद एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल्स-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन यह बैठक हुई। इसमें सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, विद्यालय, महाविद्यालय, अस्पतालों, विभिन्न संस्थानों एवं अधिक कूड़ा देने वालों के साथ संवाद हुआ। सभी ने कहा कि हम सब अपनी भागीदारी से शहर को साफ और स्वच्छ बनाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने कहा कि सबका सहयोग मिलेगा, ऐसी उन्हें उम्मीद है। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक संस्थान एवं नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छ भारत मिशन से डीपीएम मनोज कुमार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न प्रावधानों एवं नियमों की जानकारी दी। आईटीसी मिशन सुनहरा कल से प्रतिनिधि करन सिंह ने सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, होम कंपोस्टिंग के तरीके बताए। अधिक कूड़ा देने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रबंधन समझाया गया।
विज्ञापन
यह है अपेक्षा
घर और प्रतिष्ठान से गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग देंने की जिम्मेदारी शहरवासी निभाएं
ऑन-साइट कचरा प्रबंधन तथा निर्धारित नियमों का पालन नागरिक और पालिका दोनों करेंगे
अपने घर के सब्जियों के अवशेष से आप भी बना सकेंगे खाद, पालिका करेगी प्रोत्साहित
यह रहे शामिल
सभासदों में नवकांत शर्मा, रियाज अहमद ने भागीदारी की। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रियंका सिंह ने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सबकी भागीदारी को अनिवार्य बताया।