पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Parents outraged over schools not opening; staged a road blockade.

Sambhal News: स्कूल नहीं खुलने पर अभिभावकों में आक्रोश, जाम लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Parents outraged over schools not opening; staged a road blockade.
संभल। शहर के कोटपूर्वी में स्थित सनातन पब्लिक स्कूल का बृहस्पतिवार को भी संचालन नहीं होने पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और संभल-बहजोई मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियाें के आश्वासन के बाद अभिभावक शांत हुए। शुक्रवार से स्कूल संचालन होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चों के भविष्य को लेकर स्कूल प्रबंध समिति गंभीर नहीं है। प्रशासन के भरोसे के बाद भी स्कूल नहीं खुला। पुलिस की ओर से बीएसए को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचीं बीएसए अलका ने शुक्रवार से स्कूल के संचालन होने का भरोसा दिया है। साथ ही स्कूल प्रबंध समिति और स्टाफ से बातचीत की है।
विज्ञापन

दरअसल अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिया लेकिन स्कूल फिर भी नहीं खुल रहा। इसके चलते जाम लगाकर विरोध जताने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस दौरान काफी अफरा-तफरी का माहौल नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर स्कूल के प्रशासक यतींद्र वर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश हमारे पक्ष में किया गया है। हम शुक्रवार से स्कूल का संचालन करेंगे।
000000000000
27 जून को स्कूल बंद करने का मैसेज अभिभावकों को भेजा गया था

सनातन पब्लिक स्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 706 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों के अभिभावकों को 27 जून को मैसेज भेजकर कहा गया था कि वह बेसमेंट में कक्षाएं संचालित होने के चलते स्कूल का संचालन बंद कर रहे हैं। यह निर्णय लखनऊ में हुए हादसे के बाद लिया गया है। बेसमेंट में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। इस सूचना के बाद अभिभावकों की बेचैनी बढ़ी और डीएम अंकित खंडेलवाल ने संज्ञान लिया था। डीएम ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तक स्कूल का संचालन पहली जुलाई से होता रहेगा। डीएम के निर्देश के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी संचालन नहीं करा सके। इसके चलते ही बृहस्पतिवार को मजबूरन अभिभावकों ने जाम लगाकर आक्रोश जताया।

00000
हमने स्कूल प्रबंध समिति और स्टाफ के साथ बातचीत की है। इसमें तय हुआ है कि शुक्रवार से स्कूल का संचालन किया जाएगा। इसकी जानकारी अभिभावकों को भी दे दी गई है।
अलका शर्मा, बीएसए, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed