पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No alternative route provided, yet culvert work has begun commuters face a nightmare.

Sambhal News: वैकल्पिक मार्ग बना नहीं, शुरू करा दिया पुलिया काम, राहगीरों की आफत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
No alternative route provided, yet culvert work has begun commuters face a nightmare.
संभल। क्षेत्र के गांव बैटला और सिसौटा के बीच मध्य गंगा नहर के रजवाहे पर पुलिया निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई है, लेकिन आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे रास्ते पर फिसलकर लोग गिर रहे हैं, जबकि वाहन चालक भी कीचड़ और मिट्टी में फंसकर परेशान हो रहे हैं। इससे लोगों में ठेकेदार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराने और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल जनपदों के अलावा बुलंदशहर और बदायूं के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-08 में 1060.76 करोड़ रुपये की लागत से मध्य गंगा नहर परियोजना शुरू की गई थी। हालांकि, किसानों को अब तक इस परियोजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सुविधा के बजाय परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों संभल जिले में मध्य गंगा नहर की सफाई के साथ-साथ अधूरे निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बैटला और सिसौटा के बीच रजवाहे पर पुलिया निर्माण शुरू कराया गया है। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना वैकल्पिक मार्ग बनाए ही सड़क खुदवा दी और मिट्टी का ढेर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मानसून के दौरान हो रही बारिश से रास्ता और अधिक खराब हो गया है। ऐसे में पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और अन्य वाहन मिट्टी में फंसकर गिर रहे हैं।
सिसौटा के प्रधान (वर्तमान प्रशासक) हरीश लोधी ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और कार्य मानकों के विपरीत हो रहा है। उनका कहना है कि पुलिया के फाउंडेशन में कराई गई पीसीसी में बजरी और रोड़ी के स्थान पर ईंटों का प्रयोग किया गया है।
स्थानीय निवासी नीरज, अरविंद, उदय और प्रकाश ने भी आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की निगरानी नहीं हो रही। उनका कहना है कि यदि इसी तरह घटिया निर्माण हुआ तो भविष्य में यह लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा।
000000
यह बोले लोग
छोटे भाई का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट दिलवाना है, यही रास्ता मुख्य है, ऐसे में इसी से संभल जा रहे थे लेकिन यहां से नहीं निकल पा रहे हैं। रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग पक्का बनवाना चाहिए था, ताकि आवागमन बाधित न होता। अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
ब्रजेंद्र सिंह पाल, राहगीर
000

गाड़ी लेकर सिसौटा जाना था लेकिन निकालने की हिम्मत नहीं हो पा रही है। क्योंकि गाड़ी के मिट्टी में धंस जाने का डर लग रहा है। दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ेगा। काम कराने से पहले वैकल्पिक मार्ग बनवाना चाहिए था।
अक्षर कुमार, राहगीर
000
संभल शहर आने जाने के लिए यही रास्ता बढि़या है, लेकिन बिना वैकल्पिक मार्ग बनाए ही रास्ते पर पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया। इससे निकलने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों को निगरानी करके काम पर नजर रखनी चाहिए, ताकि मनमानी न हो और लोगों को समस्या न झेलनी पड़े।

हरीश लोधी, प्रधान (अब प्रशासक), सिसौटा
000
वैकल्पिक मार्ग में खड़ंजा लगवाना अनिवार्य है। यदि नहीं लगवाया है तो खड़ंजा बनवाएंगे। ताकि आवागमन में कोई समस्या न हो। निर्माण कार्यों पर भी नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है। ताकि घटिया सामग्री न लगे सके और मानकों का पालन हो।
-मनोज राव, अधिशासी अभियंता, मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-12 अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed