सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hearing today in the case of Shahi Imam's house, the shrine and the mosque built in the premises

Sambhal News: शाही इमाम के मकान, परिसर में बनी मजार और मस्जिद मामले में सुनवाई आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hearing today in the case of Shahi Imam's house, the shrine and the mosque built in the premises
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफखां सराय में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद, मजार और शाही इमाम के मकान मामले में सुनवाई डीएम न्यायालय में शुक्रवार को होनी है। तहसीलदार न्यायालय से अतिक्रमण हटाने के आदेश हो चुके हैं।
Trending Videos

शाही इमाम और उनके भाई ने डीएम न्यायालय में अपील की थी। शुक्रवार को पहली बार सुनवाई होगी। सैफखां सराय में मौलाना खुर्शीद मियां की मजार, इसी परिसर में बनी मस्जिद और उनके बेटे व शाही इमाम आफताब हुसैन वारसी व मेहताब हुसैन का मकान सरकारी जमीन पर बना है। तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली के आदेश कर दिए थे। यह आदेश नौ मार्च को तहसीलदार न्यायालय की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुसार ग्राम समाज की करीब दो बीघा जमीन पर शाही इमाम और उनके भाई का कब्जा है। शिकायत के आधार पर पैमाइश हुई और धारा 67 के तहत कार्रवाई आगे बढ़ी है। इस कब्जे के मामले में सात करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed