फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard attacks youth stripping sugarcane leaves in Raibhud; condition critical.

Sambhal News: राईभूड़ में गन्ने की पत्ती उतार रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला. गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks youth stripping sugarcane leaves in Raibhud; condition critical.
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे स्थित राईभूड़ मुनीमपुर में सोमवार को खेत में गन्ने की पत्ती उतार रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने दरांती से तेंदुए से मुकाबला किया। और शोर मचा दिया। लोगों के आने पर तेंदुआ भाग गया। युवक का दावा है कि तीन तेंदुए थे। लेकिन हमला एक ने ही किया था।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र गांव निवासी मनोज कुमार का बेटा ललित कुमार (23 ) सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने पहुंचा था। खेत में गन्ने से पशुओं के लिए पत्ती उतार रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने ललित कुमार पर पीछे से हमला कर दिया। यहां से एक किमी दूर वन विभाग ने पिंजरा भी लगा रखा है। ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने तेंदुए से मुकाबला करते हुए शोर मचा दिया। इसी दौरान खेत में मौजूद उसके चाचा सौरभ, दादी सुमित्रा, चाची डंडे लेकर वहां आ गए। उनके आ जाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। ललित कुमार के अनुसार तीन तेंदुए वहां मौजूद थे लेकिन उसपर एक ने ही उसपर हमला किया था। तेंदुए ने ललित कुमार के सिर, कान के पास, चेहरे और दोनों हाथों में पंजे से वार किए। हमले में ललित कुमार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने ललित कुमार को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार किया गया। 20 दिन पहले भी इसी गांव की मंजू सैनी को जंगल में घास काटते समय तेंदुए ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। उसका भी अभी इलाज चल रहा है। गांव में घटनास्थल के करीब एक किमी दूर वन विभाग का पिंजरा भी लगा हुआ है। घटना से आसपास के गांव में फिर दहशत फैल गई। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले में एक युवक घायल हुआ है। उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग की टीम ने गांव में तेंदुए पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed