सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Narration of the story of Parikshit and Shukdev on the second day of Shrimad Bhagwat Katha

Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित और शुकदेव की कथा का वर्णन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Narration of the story of Parikshit and Shukdev on the second day of Shrimad Bhagwat Katha
विज्ञापन
चंदौसी। कस्बा नरौली के मोहल्ला मंगलवाला के बाबा जाहरवीर मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव कथा का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर कथा वाचक कृष्णकांत शास्त्री ने बताया कि हमें किसी की भी निंदा नहीं करनी चाहिए और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
Trending Videos


कथा के दूसरे दिन कथा वाचक कृष्णकांत शास्त्री ने बताया कि एक बार राजा परीक्षित वन में भ्रमण के दौरान प्यास लगने पर समीक ऋषि के आश्रम पहुंचे और उनसे जल मांगा, लेकिन ऋषि उस समय समाधि में लीन थे, इसलिए कोई उत्तर नहीं दे सके। इसे अपमान समझकर राजा ने क्रोधित होकर एक मृत सर्प उठाकर ऋषि के गले में डाल दिया। इस घटना की जानकारी ऋषि के पुत्र को मिली तो उन्होंने क्रोध में आकर राजा परीक्षित को श्राप दे दिया कि सातवें दिन तक्षक नाग के डसने से उनकी मृत्यु हो जाएगी। मृत्यु निश्चित जानकर राजा परीक्षित ने शुकदेव जी से मोक्ष का मार्ग पूछा। तब शुकदेव जी ने उन्हें सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई, जिससे राजा परीक्षित मृत्यु के भय से मुक्त होकर परम धाम को प्राप्त हुए। इस दौरान कार्यक्रम में राजू सैनी, खेमपाल सैनी, नरेंद्र सैनी, प्रेम शंकर सैनी, गजेंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, अमन सैनी, आनंद सैनी, दिनेश कुमार, टिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed