{"_id":"6a6a696b9c49a921e00518b9","slug":"sambhal-receives-two-interceptor-bikes-speeding-vehicles-to-be-finedsambhal-receives-two-interceptor-bikes-speeding-vehicles-to-be-fined-sambhal-news-c-15-1-bly1036-958357-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइकें, तेज रफ्तार वाहनों के होंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइकें, तेज रफ्तार वाहनों के होंगे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात के लिए संभल पुलिस को इंटरसेप्टर बाइकें मिल गईं हैं। इनकी मदद से यातायात पुलिस राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों और गंगा एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
एसपी केके बिश्नोई ने इंटरसेप्टर बाइकों को देखने के बाद इनके जरिये अभियान चलाने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी जगरोशन ने बताया कि 800 मीटर की दूरी से तेज गति से चल रहे वाहनों की फोटो लेकर इंटरसेप्टर बाइकों के जरिये अब चालान किए जाएंगे। दोनों बाइकें लेजर स्पीड गन, पीए सिस्टम, मल्टी टोन सायरन, रेड एवं ब्लू फ्लैशिंग लाइट, माउंटिंग सिस्टम, साइड स्टोरेज सुविधाओं से लैस हैं।
अलग-अलग स्थानों पर समय-समय पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज गति होती है। निर्धारित गति सीमा का पालन कर दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है और लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है। यातायात पुलिस का संदेश है, गति पर रखें नियंत्रण, तभी सुरक्षित रहेगा आपका जीवन।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर से तेज हुई रफ्तार तो होगा चालान
यातायात प्रभारी ने बताया कि इंटरसेप्टर से चालन बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे से आपके वाहन की रफ्तार अधिक होती है तो चालान कटेगा। इसी तरह मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर अधिकतर 80 किलोमीटर प्रति प्रति घंटे की रफ्तार तय है। कुछ स्थानों पर इससे भी कम रफ्तार पर चलने के लिए संकेतक लगाए गए हैं। अगर वाहन चालक उसका पालन करते हुए रफ्तार नहीं घटाते हैं तो वहां पर भी चालान होगा। इसलिए रफ्तार पर नियंत्रण रखते हुए वाहन चलाएं।