{"_id":"6a6e5c283540ed95fc0c3023","slug":"spear-attack-over-irrigation-dispute-case-registered-against-four-including-two-real-brothers-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138421-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिंचाई के विवाद में भाले से हमला, दो सगे भाइयों समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिंचाई के विवाद में भाले से हमला, दो सगे भाइयों समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर खुर्द में फसल की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर ईंट और भाले से हमला करने में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अर्जुनपुर खुर्द निवासी अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे वह खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान परिवार के ही चार लोगों से सिंचाई को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रामबाबू ने उसके चेहरे पर ईंट मार दी, जबकि शैलेश उर्फ बाबूजी ने भाले से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घायल अरविंद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बहजोई सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव अर्जुनपुर खुर्द निवासी रामबाबू, शैलेश उर्फ बाबूजी, तरुण और टीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।