{"_id":"69bb0393c4c4e4cba700958f","slug":"150-people-embezzled-toilet-money-department-sent-notice-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147669-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 150 लोग डकार गए शौचालय की रकम, विभाग ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 150 लोग डकार गए शौचालय की रकम, विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
- हैंसर ब्लॉक का मामला, एक सप्ताह में कराना होगा निर्माण कार्य
धनघटा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए मिली रकम को विकास खंड हैंसर बाजार में 150 लोगों ने हड़प ली। अब पंचायती राज विभाग ने उनको नोटिस भेज कर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य कराने के लिए कहा है। नोटिस मिलने के बाद भी कार्य न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विकास खंड हैंसर बाजार के 1324 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिनके खाते में पंचायती राज विभाग ने रकम भेज दी। इनमें से 1174 लोगों ने शौचालय का निर्माण पूरा करा लिया। लेकिन 150 ने निर्माण कार्य शुरू ही नहीं कराया। इन लोगों को शौचालय का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए बार-बार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा कहा गया, लेकिन इन्होंने उसे गंभीरता ने नहीं लिया।
बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने इन लोगों को नोटिस भेज कर चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर शौचालय का निर्माण नहीं कराया तो रकम वसूली की कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत दाल सिंगार यादव ने बताया कि शौचालय का निर्माण कार्य सभी को करा लेना चाहिए। ऐसा न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos