फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested for life-threatening attack on brother

Sant Kabir Nagar News: भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for life-threatening attack on brother
संतकबीरनगर। दुधारा थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना दुधारा में दर्ज प्राथमिकी में वांछित आरोपी वसीउल्लाह (34) निवासी ग्राम दानोकुईया को बुधवार सुबह रक्शा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी रक्शा कला की ओर आने वाला है।
विज्ञापन

सूचना पर घेराबंदी कर सुबह करीब 6:35 बजे उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 27 जून को उसने अपने भाई हफीजुल्लाह पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया था। घटना के बाद उसने चाकू घर के बरामदे में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अमित कुशवाहा ने का कहना है कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और चाकू की बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है। मामले की विवेचना हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed