{"_id":"6a6101a8cb7495de5200f996","slug":"arrangements-at-the-baijunath-temple-should-be-improved-before-the-month-of-sawan-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154257-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ में मंदिर में सावन मास से पहले व्यवस्था सुधारी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ में मंदिर में सावन मास से पहले व्यवस्था सुधारी जाए
विज्ञापन
बैजूनाथ सेवा न्यास (ट्रस्ट) के महामंत्री ने जिलाधिकारी को साैंपा ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। बंसवारी गांव स्थित बाबा बैजूनाथ सेवा न्यास (ट्रस्ट) के महामंत्री जितेंद्र राय उर्फ बिट्टू राय ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर सावन मास व कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मंदिर व मेला परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, जलभराव रोकने के लिए मिट्टी भराई, सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, कुआनो नदी घाट पर बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की तैनाती, नदी पार से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नाव की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, डॉक्टर व एंबुलेंस, ट्रैफिक पुलिस, सूचना प्रसारण केंद्र, पेयजल, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय तथा श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए यात्री निवास की मांग की गई है।
इसके अलावा ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण पूर्ण होने तक परिसर में चल रहे पर्यटन विभाग के कार्य को स्थगित करने तथा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और नदी पर नए घाट के निर्माण की भी मांग उठाई।