{"_id":"6a610533a6a54bdbda0bf302","slug":"construction-of-vidhiyani-road-begins-will-provide-convenience-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154231-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विधियानी मार्ग का निर्माण शुरू, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विधियानी मार्ग का निर्माण शुरू, होगी सहूलियत
विज्ञापन
विधियानी मार्ग के निर्माण का शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के विधियानी से तितौवा को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बदहाल होने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया और प्रशासन से गुहार लगाई। अब इस मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
बुधवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जेसीबी से खोदाई कराकर और पूजन- अर्चन के साथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब 60 लाख रुपये की लागत से लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जो मजबूत और टिकाऊ होगी।
इस दौरान विधायक ने खुद जेसीबी पर बैठकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई और अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ सड़क निर्माण शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। वैसे वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से टूट गई है। सड़क पर बड़े- बडे़ गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आने- जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस बीच नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने दो दिन पूर्व इस मार्ग पर ईंट के रोड़े गिरवाकर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया था। अब सदर विधायक ने इस मार्ग के निर्माण का शिलान्यास कर कार्य शुरू कराया है। इस दौरान गोरख प्रसाद मिश्र, किरन प्रजापति आदि मौजूद रहे।