{"_id":"6a29d470a4546a99090decf6","slug":"development-work-worth-140-lakh-will-be-carried-out-in-the-uttar-patti-ward-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151943-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उत्तर पट्टी वार्ड में 1.40 लाख रुपये से होगा विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उत्तर पट्टी वार्ड में 1.40 लाख रुपये से होगा विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाला निर्माण सीसी सड़क तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण के कार्य को मिली वित्तीय स्वीकृति
टेंडर की प्रक्रिया शुरू जल्द शुरू होगा निर्माण
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के उत्तर पट्टी वार्ड के समुचित विकास का रास्ता खुल गया है। 1.40 करोड़ रुपये से इस वार्ड में नाला, सीसी सड़क तथा कार्य को स्वीकृति मिल गई है। नगर पंचायत प्रशासन टेंडर की प्रक्रिया में जुट गया है। जल्द ही यह सारे विकास कार्य जमीन पर दिखाई देंगे। इससे वार्ड का समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
नगर पंचायत के उत्तर पट्टी वार्ड में वर्ष-2026 में विकास कार्यों का नगर पंचायत प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया है। वार्ड के सीयर में बीएमसीटी सड़क से राम मिलन के घर तक सीसी रोड व जल निकासी के लिए नाली निर्माण पर 38.17 लाख रुपये खर्च होंगे।
जबकि बीएमसीटी मार्ग से चंद्रशेखर के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण पर लगभग 39 लाख रुपये खर्च होंगे। उत्तर पट्टी सीयर सीमा पर स्थित काली मंदिर से बीएमसीटी मार्ग तक नाला निर्माण कार्य पर 33.70 लाख रुपये व्यय होंगे। जय हिंद सिंह के घर से दीनदयाल साहनी के घर तक सीसी रोड निर्माण पर करीब 31 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इन चार विकास कार्यों का प्रस्ताव सभासद आशीष सिंह ने नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा था। नगर पंचायत प्रशासन की पहल पर शासन से इन चारों विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। धन भी अवमुक्त कर दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन कार्य को धरातल पर उतारने के लिए टेंडर की प्रक्रिया में जुट गया है। जल्द ही यह सारे कार्य जमीन पर दिखाई देंगे। इससे वार्ड के लोगों को जहां आवागमन के लिए बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी वहीं जल निकासी के लिए नाली भी उपलब्ध होगा।
-- -- -- -
उत्तर पट्टी वार्ड में चार विकास कार्यों की स्वीकृति शासन से मिली है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी