{"_id":"6a29d39e93ebbf5d0007f884","slug":"secretary-unable-to-provide-details-of-street-lights-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151968-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्ट्रीट लाइट का विवरण नहीं दे सके सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्ट्रीट लाइट का विवरण नहीं दे सके सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन में मांगा था जवाब, 51 दिन बाद भी नही मिला
सेमरियावां। ब्लाॅक में बिना वैध बिजली कनेक्शन के गांवों में दिन रात स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। इसे लेकर एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने 20 अप्रैल को पत्र जारी कर गांव में लगी स्ट्रीट लाइटों की संख्या, कनेक्शन आदि का जवाब मांगा, लेकिन 51 दिन बीत गया, अभी तक सचिवों ने कोई विवरण नहीं दिया है। एडीओ पंचायत के आदेश को सचिवों ने दरकिनार कर दिया।
सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत में कुल 183 राजस्व गांव हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित धनराशि का अधिकांश व्यय स्ट्रीट लाइट में किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने से पहले विद्युत पाॅवर निगम से वैध कनेक्शन लिया ही नहीं गया, जबकि पंचायती राज निदेशक ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है।
ब्रांडेड कंपनियों से स्ट्रीट लाइट लेकर ग्राम पंचायत में कनेक्शन लेने के बाद लगवाया जाए। पंचायत विभाग के अधिकारियों को मिली इन कंपनियों से सामान न लेकर अपनी मनमानी की। अधिकतर प्रधानों ने गांव व बाजारों की मुख्य सड़कों और गांव गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई। ग्राम पंचायत ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है फिर भी लाइट लगा दी गईं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में बिन कनेक्शन स्ट्रीट लाइट, गांव की गलियों, चौराहों, सामुदायिक शौचालय व पंचायत घरों में दिनों रात जल रही हैं। इससे बिजली निगम को नुकसान हो रहा है।
ग्राम पंचायत में बिना बिजली कनेक्शन लिए पोल पर स्ट्रीट लाइट जल रही हैं। इससे लाखों रुपये का चूना बिजली निगम को लग रहा है।
एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने पत्र जारी जिन ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, बिजली कनेक्शन है या नहीं, सत्यापन करने का निर्देश सचिवों को दिया। साथ ही कहा कि एक प्रारूप पर स्ट्रीट लाइट की संख्या, स्थल, कनेक्शन विवरण मांगा। सचिवों को दो दिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 51 दिन बीत गया एक भी सचिव ने कोई विवरण नही उपलब्ध कराया। कुल मिलाकर सचिवों की मनमानी एडीओ पंचायत के आदेश पर भारी पड़ रही है।
0000000
ग्राम पंचायतों लगी स्ट्रीट लाइटों की कनेक्शन स्थिति, स्थल, संख्या आदि विवरण एक प्रारूप पर सचिवों को पत्र जारी कर मांगा गया है। अभी तक मिला है। फिर से रिमांइडर पत्र जारी किया गया है। ग्राम सचिवों की हीलाहवाली नही चलेगी। अब लापरवाही बरती गई तो वह खुद जिम्मेदार होंगे। फिर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी।
-राधेश्याम चौधरी, एडीओ, पंचायत सेमरियावां