सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Outsourced employees should be brought under UPCOS: Dilip

आउटसोर्स कर्मचारियों को यूपीकोस के अधीन लाया जाए : दिलीप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees should be brought under UPCOS: Dilip
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विद्युत निगमों के निजीकरण को वापस लेने और आउटसोर्स कर्मचारियों को यूपीकोस के अधीन लाए जाने की मांग की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने कहा कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तकनीक आधारित, जवाबदेह, पारदर्शी तथा कर्मचारी हितैषी बनाया जाए तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ऊर्जा निगमों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को यूपीकोस के दायरे में लाने में लगातार बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं तो आउटसोर्स संविदा कर्मियों को बड़ी संख्या में हटाया भी जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंजीनियर अमित सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व वित्त मंत्री आउटसोर्स एवं संविदा कर्मियों को सेवा में वापस लेने के निर्देश दिए जाने के बावजूद कर्मियों को अब तक कार्य पर वापस नहीं लिया गया है। इससे बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा लाखों उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध कराने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक मुकेश गुप्ता, आशीष कुमार, रमेश प्रजापति, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, अशोक कुमार, भास्कर पांडेय, रितेश कुमार, मनोज यादव, संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश राय, प्रिंस गुप्ता, अमरनाथ यादव , दिलीप सिंह, ओंकार चौरसिया, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed