सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police reached every village under Mission Shakti.

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव पहुंची पुलिस

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police reached every village under Mission Shakti.
विज्ञापन
महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

संतकबीरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिले में मिशन शक्ति के तहत बुधवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संवाद किया। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने उमरीकला, पायलपार और भुवरिया, महिला थाना पुलिस ने पटखौली, महुली थाना पुलिस ने कस्बा महुली, मेंहदावल थाना पुलिस ने नई बाजार तथा धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने केंचुआखोर, बरगदवा और अतरीनानकार गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंफलेट वितरित किए।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed