सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight between two parties in Vidhiyani, FIR registered

Sant Kabir Nagar News: विधियानी में दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Vidhiyani, FIR registered
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के विधियानी स्थित एक मार्ट के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपित पक्ष के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जेपी दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित धीरेंद्र कुमार निवासी पखुआपार ने बताया कि वह बेहद गरीब और अनुसूचित जाति के व्यक्ति हैं। 11 फरवरी को रात लगभग 8:00 बजे वह दोस्त सौरभ कुमार के साथ समान खरीदने मार्ट विधियानी गए थे। इस दौरन दीपांशु यादव निवासी सरसरांव माफी तथा 4-5 अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए और उनके मित्र को गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने गए तो उनसे भी मारपीट की गई। इसमें दोनों को चोटें आईं। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed