{"_id":"698e1ac1e04a1d92690a00a6","slug":"jewellery-worth-rs-30-lakh-stolen-after-breaking-the-lock-in-dharmasinghwa-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-145896-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में ताला तोड़कर 30 लाख के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में ताला तोड़कर 30 लाख के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र के सेंवहां बाबू गांव में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
- परिवार रहता है दिल्ली, सीओ व फॉरेंसिक टीम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के सेंवहां बाबू गांव में दिल्ली में रह रहे परिवार के घर में चोरों ने ताला तोड़कर 30 लाख के जेवरात चुरा लिए। चोरी की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। सूचना पर सीओ सर्वदवन सिंह, फॉरेंसिक टीम व एसओ हरिकेश भारती ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सेवहां बाबू गांव निवासी महेंद्र सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनका परिवार के साथ घर पर भी आना-जाना होता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनकी भाभी ने फोन कर उन्हें बताया कि आपके घर के फाटक का ताला तोड़कर उनके घर में चोरी हो गई है। कमरे में रखे एक बॉक्स में दो ताले लगे थे। घर से 25 मीटर की दूरी पर पीपल के पेड़ के नीचे मिला। एक बॉक्स की कुंडी तोड़कर उसमें से कुछ झोले प्लास्टिक के मिले।
दूसरा बाक्स जिसमें ज्वेलरी की थैली व एक साड़ी थी, पास बिखरे पड़े थे। महेंद्र सिंह ने बताया कि बॉक्स में दो हार, तीन सीकड़, पांच छोटे बड़े मंगलसूत्र, माला आदि जेवर व कई चांदी के सिक्के रखे थे, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख है। कुंडी तोड़कर चोर जेवरात उठा ले गए। अभी वह दिल्ली में हैं। ट्रेन से घर आ रहे हैं। वहीं सूचना पर एसओ हरिकेश भारती व सीओ सर्वदवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने कई जगह से नमूने भी लिए।
-- -- -- -- --
पुलिस चोरी की वारदात की जांच कर रही है। चोरी जिनके घर हुई वह दिल्ली से आ रहे हैं। मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
-सर्वदवन सिंह, सीओ, मेंहदावल
Trending Videos