सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Protest at Collectorate against the murder of advocate

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest at Collectorate against the murder of advocate
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर। रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन, जनपद बार एसोसिएशन और कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना, मृतक के परिवार को तीन करोड़ रुपया मुआवजा, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराना, दोषियों के ट्रायल के लिए फास्टट्रैक कोर्ट का गठन कर तीन माह में न्याय दिलाना, फांसी की सजा और न्यायालय परिसर में अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करना इत्यादि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र पाठक, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय तथा जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष चौधरी ने संयुक्त बयान में कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, महामंत्री निरंजन सिंह, राम अवतार यादव, प्रमोद कुमार पांडेय, महीप बहादुर पाल, मोहम्मद असलम, शकील अहमद, नोमान खान, जहीर इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed