{"_id":"698e1b076797a36f6900179c","slug":"the-victim-who-came-to-the-court-to-plead-his-case-was-beaten-up-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145898-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने आए पीड़ित से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने आए पीड़ित से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति से न्यायालय परिसर से बाहर मारपीट की घटना हुई। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाल जेपी दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजेंद्र प्रसाद निवासी रामनगर काॅलोनी मड़या ने बताया कि उन्होंने रामसिंह निवासी वार्ड-6 पोस्ट भगवंत नगर थाना बिहार, उन्नाव वर्तमान पता निवासी कामता ग्रींस लखनऊ के खिलाफ न्यायालय जेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
सुलह-समझौता केंद्र में पांच फरवरी को नियत था। पक्षकार होने के वजह से वह पैरवी के लिए आए थे। पैरवी करके जाते समय न्यायालय के बाहर मोड़ के पास रामसिंह अज्ञात साथियों के साथ उनको घेरकर गालियां देते हुए मारपीट की और मारने के लिए दौड़ाया। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos