{"_id":"698e1a820d9ca623e1080649","slug":"vishal-died-due-to-head-injury-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145909-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिर में चोट लगने से हुई थी विशाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिर में चोट लगने से हुई थी विशाल की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इंदरपुर के युवक का संदिग्ध हालात में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी विशाल की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने भी इसी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु से पूर्व लगी चोट के कारण मौत (शाक एंड हैमरेज एंटी मार्टम हेड इंजरी) का होना पाया गया है।
मामले में पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान जो तथ्य प्रकाश में आएगा उसे केस हिस्ट्री में शामिल किया जाएगा।
इंदरपुर गांव निवासी विशाल सिंह चार फरवरी को दो साथियों को छोड़ने के लिए बगल के गांव सांगठ व चिट्ठापार गए थे। रात में वह वापस नहीं आए और उनका मोबाइल भी बंद हो गया। सुबह बगल के गांव बढ़या के पास सड़क के किनारे उनको घायलावस्था में देखकर उनके जानने वालों ने विशाल के घर पर सूचना दी। इसके बाद परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में विशाल क उपचार करा रहे थे। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखकर बखिरा पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पिता प्रमोद सिंह की तहरीर पर मामले में आरोपित विजय प्रताप सिंह निवासी बढ़या, शिवम यादव निवासी देवकली, सुजीत यादव निवासी सांगठ, लालचंद यादव निवासी चिट्ठापार व राजकुमार निवासी सांगठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos