सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nine out of 10 pumps in Menhdawal are out of petrol, leaving people worried.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के 10 पंपों में से नौ पर पेट्रोल नहीं, लोग परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nine out of 10 pumps in Menhdawal are out of petrol, leaving people worried.
मेहदावल में पेट्रोल के लिए जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के नाै पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में करीब दस पेट्रोल पंप हैं। कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल होने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।
Trending Videos

नगर क्षेत्र में पांच पंप हैं, जबकि ग्रामीण इलाके में पांच पंप है। इसमें नौ पंपों पर पेट्रोल न होने से दो पहिया, चार पहिया वाहन चालक परेशान हैं। मेंहदावल के रोडवेज तिराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल होने की सूचना मिलते ही दो पहिया वाहनों की भीड़ लग गई। लोग वाहनों में पेट्रोल फुल कराने पहुंच गए। अचानक पेट्रोल पंप पर काफी संख्या में भीड़ पहुंचने से अपरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के बीच चर्चा है कि रसोई गैस की किल्लत के बाद अब पेट्रोल की समस्या भी झेलनी पड़ेगी। एक पेट्रोल पंप मालिक पंकज जायसवाल ने बताया कि पेट्रोल ड्राई होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। टैंकर डिपो में लगा है, जल्द पेट्रोल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed