सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One lakh 61 thousand answer sheets were checked in seven days.

Sant Kabir Nagar News: सात दिन में जांची गई एक लाख 61 हजार उत्तर पुस्तिकाएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
One lakh 61 thousand answer sheets were checked in seven days.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन का कार्य मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। काॅपियों का मूल्यांकन दो केंद्रों पर शुरू हुआ। इस दौरान 42100 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें इंटरमीडिएट की 28500 और हाईस्कूल की 24600 काॅपियों की मूल्यांकन शामिल है।
Trending Videos

सात दिनों में एक लाख 61 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इस दौरान किसी को भी केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर काॅलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरुण कुमार ओझा ने बताया कि मंगलवार को इंटरमीडिएट की काॅपियों का मूल्यांकन हुआ। इसके लिए 72 डिप्टी हेड और 499 परीक्षक मूल्यांकन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी ने 28500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की दो लाख 37 हजार काॅपियां एलाट की गई हैं। अब तक एक लाख 11 हजार कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर काॅलेज खलीलाबाद में हाईस्कूल की काॅपियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 13600 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया है। यहां 55 डिप्टी हेड व 185 परीक्षक शामिल हुए।
केंद्र की उप नियंत्रक डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 34 हजार काॅपियां एलाट हैं। एक लाख 22 हजार काॅपी आ चुकी है। अब तक 50 हजार काॅपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed