फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police keep a close watch on Dhananjay's henchman, Satya Prakash.

Sant Kabir Nagar News: धनंजय के गुर्गे सत्य प्रकाश पर टिकी पुलिस की निगाह

Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police keep a close watch on Dhananjay's henchman, Satya Prakash.
संतकबीरनगर। शेयर बाजार के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। गिरोह के सरगना धनंजय के करीबी सहयोगी सत्य प्रकाश पर अब पुलिस की नजरें टिक गई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सत्यप्रकाश निवासी चंदहर थाना महुली की खलीलाबाद शहर के विधियानी में कुछ जमीन का पता चला है जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की रडार पर अब सत्यप्रकाश भी आ गया है।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरोह के एक अन्य सक्रिय सदस्य विक्रांत के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी धनंजय के लिए काम करते थे और कथित तौर पर निवेशकों को शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का झांसा देकर रकम निवेश कराने में अहम भूमिका निभाते थे।
विज्ञापन

पुलिस पहले ही विक्रांत के खिलाफ जांच शुरू कर उसकी संपत्तियों का विवरण जुटा रही है। करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की तैयारी में पुलिस है। अब सत्य प्रकाश के खिलाफ भी उसी तर्ज पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। राजस्व और पुलिस की टीमें आरोपी की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी एकत्र कर रही हैं। खलीलाबाद शहर के विधियानी में उसके जमीन खरीदे की बात सामने आ रही है, जिसका वर्तमान बाजार भाव करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। यदि जांच में संपत्ति ठगी की रकम से अर्जित पाई गई तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र का रहने वाला सत्य प्रकाश गिरोह के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क करने और उन्हें निवेश के लिए तैयार करने का काम करता था। पुलिस का मानना है कि गिरोह के नेटवर्क को मजबूत करने में उसकी अहम भूमिका रही है। इसी वजह से उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अग्रिम जमानत कोर्ट ने किया नामंजूर
शेयर बाजार में निवेश के मामले में पुलिस ने अब तक धनंजय समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। धनंजय, रजनी व संजय को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद महुली थाना क्षेत्र के विक्रांत व सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस विवेचना में अमित श्रीवास्तव व रामकेश मौर्या का नाम भी प्रकाश में आया था। सूत्रों की माने तो उक्त दोनों आरोपियों ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद जल्द ही दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी की संभावना बन रही है। पुलिस उसकी भी संपत्ति की पड़ताल कर रही है। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed