फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Handover process for projects begins; will bring convenience.

Sant Kabir Nagar News: परियोजनाओं के हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू, मिलेगी सहूलियत

Sat, 01 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Handover process for projects begins; will bring convenience.
लहुरादेवा पइली में बनकर तैयार ड्रग वेयरहाउस। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लहुरादेवा पैली में ड्रग वेयर हाउस स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हो गया है। जबकि कस्तूरबा छात्रावासों का कार्य भी अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि अगले माह कस्तूरबा छात्रावास भी हैंडओवर कर दिया जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बाद लंबे समय से बनकर तैयार भवनों को विभागों को हैंडओवर किया जाने लगा। इसके तहत खलीलाबाद के लहुरादेवा पैली में 10 करोड़ की लागत से बना ड्रग वेयर हाउस स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हो गया है। यहां पर 10 ट्रक दवा रखने की क्षमता है। लखनऊ की कार्यदायी संस्था ने इसका निर्माण कार्य कराया है। इससे अस्पतालों में दवाओं की किल्लत से राहत मिलेगी। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी अब ऑनलाइन यहां से दवा मंगा सकेंगे। वैसे जिले में एक जिला अस्पताल, आठ सीएचसी, 22 पीएचसी समेत तीन जगहों पर नगरीय उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित है।
विज्ञापन

क्षमता के अनुसार, पूर्व में दवाओं के लिए बजट आवंटित होता था और अस्पताल स्तर पर ही दवाएं खरीदी जाती थीं। अब शासन से कॉरपोरेशन के जरिए अस्पतालों की डिमांड के अनुरूप दवाएं आपूर्ति की जाने लगी हैं। इसके लिए किराए के भवन में ड्रग वेयर हाउस नेदुआ चौराहे के निकट संचालित किया जा रहा था। जगह की कमी व मानकों पर निर्माण न होने के कारण दवाओं के बेहतर रख-रखाव में तमाम दिक्कतें आ रही थीं। अब ड्रग वेयर हाउस के हैंडओवर होने से दवाओं का बेहतर रखरखाव और वितरण में सहूलियतें मिलेगी। दो तल के बने इस वेयर हाउस में गोदाम, कार्यालय व कोल्ड चेन कक्ष भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा बालिका छात्रावास बनकर तैयार, जल्द होगा हैंडओवर
संतकबीरनगर। जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों में नए सत्र से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शुरू होनी है। इन विद्यालयों में हॉस्टल व एकेडमिक भवन बनकर तैयार हो गए हैं। कक्षा आठ पास कर निकलने वाली छात्राओं का नामांकन नजदीक के इंटर कॉलेज में कराए जाने की तैयारी है। छात्राएं छात्रावास में रहकर पढ़ाई करेंगी। इसके हैंडओवर की तैयारी शुरू हो गई है।
जिले में सात ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें खलीलाबाद, नाथनगर, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा, हैंसर और बघौली ब्लॉक में विद्यालय चल रहा है। यहां पर कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। ये विद्यालय पूरी तरह से आवासीय हैं। यहां से कक्षा आठ पास कर निकलने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी।
सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया जिसके क्रम में पहले चरण में खलीलाबाद, नाथनगर और सेमरियावां में इंटर तक की पढ़ाई के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन जगहों पर छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है। सेमरियावां व नाथनगर में एकेडमिक भवन व छात्रावास बनकर तैयार हैं। वहां की छात्राओं का नामांकन उसी स्कूल में आगे की कक्षाओं के लिए होगा जबकि खलीलाबाद कस्तूरबा विद्यालय छात्रावास बना है। यहां की छात्राओं का नामांकन बगल के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। यहां पर डेस्क बेंच, चौकी समेत अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।


शिवबखरी सीएचसी के अधूरे काम पूरे करने के निर्देश
जिले के पौली ब्लॉक में शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। खिड़कियों और कुछ अन्य कार्य जो अधूरे रह गए हैं उन्हें जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इस भवन का स्वास्थ्य विभाग हैंडओवर किया जा सके। अभी यह स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा में संचालित है, जहां पर जगह कम होने के कारण चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। डीएम आलोक कुमार ने अधूरे कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed