{"_id":"6a6ced0a1cba51144e09d3f4","slug":"maulana-azad-won-gold-in-the-boys-category-and-pv-girls-inter-college-won-gold-in-the-girls-category-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154773-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालक वर्ग में मौलाना आजाद, बालिका वर्ग में पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने झटके स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालक वर्ग में मौलाना आजाद, बालिका वर्ग में पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने झटके स्वर्ण
Sat, 01 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रमाणपत्रों के साथ प्रतिभागी। स्रोत-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता प्रतिभागी टीम के खिलाड़ी पांच अगस्त को बस्ती में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
शुक्रवार को आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें बालक और बालिका की सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीनियर बालक वर्ग में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया जबकि नेहरू कृषक इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
सीनियर बालिका वर्ग में पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम को विजेता का खिताब मिला जबकि एचआर इंटर कॉलेज की टीम को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में मौलाना आजाद की टीम ने स्वर्ण झटके और एचआर इंटर कॉलेज की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जूनियर बालक वर्ग में चैंपियन का खिताब मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की टीम को मिला जबकि एचआर इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी पांच अगस्त को बस्ती में आयोजित मंडल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेता टीमों को डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने शुभकामनाएं दीं। बतौर मुख्य अतिथि एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी और मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद ने किया। निर्णायक की भूमिका में विवेकानंद यादव और दिवाकर उपाध्याय रहे। इस दौरान बृजेश सिंह, सविता यादव, ऋचा श्रीवास्तव, सुमित्रा सिन्हा, अनुराधा चौधरी, अजीत पांडेय मौजूद रहे।