सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP expressed displeasure over the deficiencies found in the annual inspection

Sant Kabir Nagar News: वार्षिक निरीक्षण में मिली कमियों पर एसपी ने जताई नाराजगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
SP expressed displeasure over the deficiencies found in the annual inspection
विज्ञापन
थाना परिसर, बैरक में साफ-सफाई व शौचालय में मिली गंदगी
Trending Videos

एसपी ने मालखाना, हेल्पडेस्क, अभिलेखागार आदि का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरक की सफाई व शौचालयों में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
इस दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया। साथ ही थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करते हुए महिला कर्मियों को बीट में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के लिए बताया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी से शस्त्रों के रखरखाव व परिचालन का अभ्यास कराया।
पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सुशील कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed