सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth Club winner in volleyball, Shiksha Yadav first in race

Sant Kabir Nagar News: वाॅलीबाल में युवा क्लब विजेता, दौड़ में शिक्षा यादव प्रथम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth Club winner in volleyball, Shiksha Yadav first in race
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ऊंची कूद में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी-स्रोत स्
विज्ञापन
संतकबीरनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की जिला इकाई मेरा युवा भारत के जरिये स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल, पुरुष वर्ग कबड्डी, दौड़ 400 मीटर, लंबी कूद आदि की प्रतियोगिता हुईं। वॉलीबाल में खलीलाबाद युवा क्लब विजेता एवं मेधवाल युवा क्लब उप विजेता रहा।
Trending Videos

कबड्डी में इंदिरा महिला मंडल की टीम विजेता एवं सांथा की रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल उपविजेता रही। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में शिखा यादव प्रथम, प्रीति द्वितीय एवं रोशनी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद महिला वर्ग में कुशलावती प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में विनय प्रथम, सत्यप्रकाश द्वितीय एवं गौरव प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद पुरुष वर्ग में अनूप कुमार प्रथम, आदिश द्वितीय एवं ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं शील्ड देकर सम्मानित किया इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुधांश त्रिपाठी, हितेश कुमार, योगेंद्र यादव, कोच मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed