पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accusation of issuing a cheque with an incorrect signature after purchasing a truck.

Shahjahanpur News: ट्रक खरीदने के बाद गलत हस्ताक्षर का चेक देने का आरोप

Tue, 30 Jun 2026 05:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Accusation of issuing a cheque with an incorrect signature after purchasing a truck.
खुटार। पुवायां रोड निवासी योगेंद्र कुमार के मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनका आरोप है कि ट्रक खरीदने के बाद उन्हें गलत हस्ताक्षर कर चेक दे दिया गया।
विज्ञापन

योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह दिव्यांग हैं। उन्होंने एक ट्रक गांव महेशपुर निवासी गुड्डू सिंह से खरीदा था। उन्होंने ट्रक साढ़े चार लाख रुपये में कासगंज के गांव नगला गनपति के सुरेंद्र सिंह को बेच दिया। सुरेंद्र सिंह ने उनको 1,28,750 रुपये ऑनलाइन दिए थे और शेष राशि का चेक दिया था। जब चेक बैंक में जमा किया तो पता चला कि चेक पर गलत हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक पर लगा उनका फास्टटैग भी इस्तेमाल किया गया, जिससे उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपये कट गए हैं। सुरेंद्र सिंह को कॉल करने पर धमकी दी गई कि कासगंज में दिख गए तो जान से मार देंगे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed