Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
Shahjahanpur pickup truck collides with a tractor-trolley laden with chaff that had overturned on the divider occupants have a narrow escape
{"_id":"6a43bde88f2983254309bf7f","slug":"video-shahjahanpur-pickup-truck-collides-with-a-tractor-trolley-laden-with-chaff-that-had-overturned-on-the-divider-occupants-have-a-narrow-escape-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: डिवाइडर पर पलटी भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: डिवाइडर पर पलटी भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप बाल-बाल बचे लोग
शाहजहांपुर के कांट में लिपुलेख-भिंड हाईवे पर पिपरौला से पहले एक जलपान गृह के सामने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे जलालाबाद से शाहजहांपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही भूसा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इसी दौरान पीछे से आई एक पिकअप ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
ट्रैक्टर चालक आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के लिए तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। बाद में ट्रॉली से टकराने वाला पिकअप चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे से ट्रैक्टर पर सवार लोग घबराकर चीख-पुकार मचाने लगे। हालांकि, ट्रैक्टर और ट्रॉली में भूसे पर बैठे पर लोग सुरक्षित रहे और उन्हें मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे जाम की स्थिति रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे से किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया ओवरटेक करने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर पर पलट गई थी, लेकिन उस पर सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।