{"_id":"6a43b5fe2099a9e76109991f","slug":"the-sdm-had-the-graveyard-and-the-plot-measured-and-summoned-the-relevant-documents-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-177666-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कब्रिस्तान और प्लॉट की एसडीएम ने पैमाइश कराकर तलब किए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कब्रिस्तान और प्लॉट की एसडीएम ने पैमाइश कराकर तलब किए दस्तावेज
विज्ञापन
तिलहर के पूर्वी भक्सी तिराहे के पास जमीन की पैमाइश कराते एसडीएम और सीओ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-22
जांच के दौरान दो दावेदार आए सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम जीत सिंह राय ने मंगलवार को दोपहर में पूर्वी भक्सी तिराहा के पास कब्रिस्तान और एक प्लॉट को लेकर विवाद खत्म कराने के लिए राजस्व टीम से मौके पर पैमाइश कराई। जांच में प्लाॅट के दो दावेदार सामने आने पर एसडीएम ने दोनों दावेदारों से प्लाॅट के मालिकाना हक के दस्तावेज तलब किए।
मोहल्ला कुंवरगंज निवासी सुमन गुप्ता ने डीएम को पत्र देकर बताया था कि पति राकेश कुमार गुप्ता ने करीब 15 वर्ष पूर्व मोहल्ला पक्का कटरा निवासी सात सगे भाइयों से हाईवे के किनारे प्लॉट खरीदा था। पांच वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद प्लॉट उनके नाम विरासत में दर्ज हो गया, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाकर उनके प्लॉट को भी कब्रिस्तान की जमीन बताकर वहां जबरन गेट लगा दिया।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने सीओ इशिका सिंह और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर कब्रिस्तान और विवादित प्लॉट की पैमाइश कराई। इसी दौरान वहां पहुंचे नगर के श्याम गर्ग ने प्लाॅट पर अपना दावा करते हुए कहा कि जमीन का बैनामा उनके नाम है। इस पर एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे जमीन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों से प्राप्त होने वाले दस्तावेजों के परीक्षण और मौके की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।