पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CMO inspected the CHC and maternity wing.

Shahjahanpur News: सीएमओ ने किया सीएचसी और मैटरनिटी विंग का निरीक्षण

Tue, 30 Jun 2026 05:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the CHC and maternity wing.
पुवायां सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
पुवायां। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने सोमवार को सीएचसी और मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पहले मैटरनिंटी विंग का निरीक्षण कर वहां भर्ती महिलाओं से इलाज के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल से कहा कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। रोगियों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और अच्छा व्यवहार किया जाए। इसके बाद सीएचसी के निरीक्षण में उपस्थित रजिस्टर पर दो स्वास्थ्यकर्मियों के हस्ताक्षर नहीं मिलने पर जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि दोनों कर्मचारी पोलियो अभियान के तहत ड्यूटी पर गए हैं, जल्दबाजी में हस्ताक्षर करना भूल गए। सीएमओ ने हिदायत दी कि आगे से इस तरह की चूक न हो। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। संवाद

---
कागजात नहीं मिलने पर भी लैब को नहीं किया सील
पुवायां। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने 28 जून को कस्बे में शाहजहांपुर रोड स्थित एक पैथॉलोजी लैब का मुआयना कर लैब से संबंधित कागजात न मिलने पर बंद करा दिया था। लैब को सील नहीं किया गया था। संचालक ने कुछ ही घंटे बाद लैब को खोल दिया। सोमवार को भी लैब पर रोगियों की जांचें की गईं। अधीक्षक ने बताया कि लैब फिर से खाेली गई है तो संचालक काे नोटिस जारी किया जाएगा और नोटिस का जवाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed