{"_id":"6a43b89ec446bf79750377e4","slug":"bjp-leader-injured-in-accident-files-complaint-against-aap-leaders-son-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177668-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में घायल भाजपा नेता ने आप नेता के बेटे पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में घायल भाजपा नेता ने आप नेता के बेटे पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। चार दिन पहले हादसे में पत्नी समेत घायल हुए बाइक सवार मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी भाजपा नेता और नगरपालिका के नामित सभासद गौरव राघव ने कार चला रहे गांव रूपापुर निवासी आम आदमी पार्टी के नेता संतराम चौहान के पुत्र अजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सांसद अरुण सागर के स्थानीय प्रतिनिधि का दायित्व संभाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ बाइक से घर आ रहे थे। फर्रुखाबाद हाईवे पर डाक बंगला मोड़ के पास अजय ने अपनी कार अचानक मोड़ दी, जिससे वह टकराने से बाल-बाल बच गए। उन्होंने गलत तरीके से कार चलाने का विरोध किया। आरोप लगाया कि अजय मारपीट पर उतारू हो गया।
पत्नी साथ होने के कारण विवाद टालने को वह घर की ओर चल दिए, लेकिन अजय ने खंडहर मार्ग पर उनकी बाइक में रंजिशन पीछे से कार की टक्कर मारकर उन्हें और पत्नी को घायल कर दिया। गंभीर घायल पत्नी को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद