सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action will be taken if new traditions are introduced on Holi: CO

होली पर नई परंपरा डालने पर होगी कार्रवाई : सीओ

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if new traditions are introduced on Holi: CO
विज्ञापन
खुटार। शांति समिति की बैठक में सीओ प्रवीण मलिक ने कहा कि होली पर कोई नई परंपरा नहीं डाले और कोई समस्या होने पर पुलिस को सूचना दे।
Trending Videos

बुधवार को थाना परिसर में हुई बैठक में सीओ ने कहा कि खुटार क्षेत्र में होली पर कभी भी सौहार्द नहीं बिगड़ा है, ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह हमेशा की तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने कहा कि कहीं कोई विवाद जैसी स्थिति हो तो पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर सहयोग करें।
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बैठक में सीओ ने पूछा कि क्षेत्र के कितने लोगों को मुचलका पाबंद करने के लिए नोटिस दिए गए हैं, तो थाना प्रभारी जवाब नहीं दे पाए। बैठक में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, पूर्व प्रधान पाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के पति बाबूराम, सत्यपाल गुप्ता, सर्वजीत सिंह, ताज सिंह, अधीर शुक्ला, अनुज मिश्रा, संजीव कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed